फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लापता महिला का बेतवा किनारे मिला शव, जेवर गायब

विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी 05- मृतक राजकुमारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) अरतरा चौराहा निवासी राजकुमारी (45) पत्नी कमल किशोर साहू का रविवार रात बेतवा पुल के पास नदी किनारे शव मिला। वह रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर निकली थी। परिजन के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
विज्ञापन

राजकुमारी के बड़े बेटे अनिल कुमार ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी मां का पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे परिजन को सूचना मिली कि बेतवा पुल के पास नदी किनारे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर फोटो मंगाकर देखने के बाद परिजन ने शव की पहचान की। बेटी प्रीति ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर मां के गले से मंगलसूत्र, पायल और कान के बाले गायब मिले। परिजन ने घटना की जांच कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें