राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। मामा ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव के रमाशंकर की पत्नी माया (23) का शव बुधवार को कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बिलवई गांव निवासी महिला के मामा दृगचंद्र ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भांजी को गोद लिया था और वह बचपन से उनके यहां रहती थी। 17 अप्रैल 2024 को उसकी शादी धमना गांव निवासी रमाशंकर से की थी। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।