फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथ पर किया प्रवास, फार्म छह भरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसआईआर अभियान के तहत भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल स्थित वार्ड दो के बूथ संख्या 129 में प्रवास किया। उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फार्म छह भरवाकर जमा कराए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम जुड़ना आवश्यक है और यही संगठन का संकल्प है। कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पार्टी द्वारा एसआईआर अभियान के लिए निर्धारित 29 व 30 जनवरी को अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाकर जमा कराएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें