फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वायु सेना के लड़ाकू जहाजों से गूंजायमान होगा सुजानपुर का आसमां

Fri, 30 Jan 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल में एक अदभुत एयर शो करने जा रही है। इस सिविल एयर डिसप्ले के लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के मैदान को चुना गया है।
विज्ञापन

10 मार्च को होने वाले इस सिविल एयर डिसप्ले के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमति प्रदान कर दी है। सुजानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा, क्योंकि आम तौर पर वायु सेना के इस तरह के सिविल एयर डिसप्ले कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही किए जाते हैं।

सिविल एयर डिसप्ले के लिए वायु सेना और सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के अलावा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को मिनी सचिवालय में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक ने इस आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। उपायुक्त ने बताया कि वायु सेना के अधिकारियों ने सुजानपुर के चौगान तथा इसके आसपास के क्षेत्रों का प्रारंभिक मुआयना कर लिया है और इस पूरे क्षेत्र को सिविल एयर डिसप्ले के लिए काफी उपयुक्त बताया है। यह शो होली के कुछ दिन बाद ही 10 मार्च को करवाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग वायु सेना के जांबाजों के हैरतअंगेज करतबों का रोमांच अनुभव कर सकें।
उन्होंने सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य से इन सभी प्रबंधों का विवरण जिला प्रशासन को प्रेषित करने की अपील की। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि सिविल एयर डिसप्ले में वायु सेना के 11 लड़ाकू विमान भाग लेंगे और यह एक बहुत ही अद्भुत शो होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से इस शो के लिए सुजानपुर के साथ लगते हमीरपुर, जिला कांगड़ा और मंडी के क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर बच्चों को भी आमंत्रित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें