फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक रितेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। राठ-उरई मार्ग पर सब्जी मंडी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। पीछे बैठे दो चचेरे भाई घायल हो गए। युवक बहन की ससुराल में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मझगवां थाने के खिरिया गांव निवासी रोहित कुमार (19) की बहन पूनम की इटायल गांव में ससुराल है। गुरुवार को पूनम के चचेरे देवर जितेंद्र की बरात जानी थी। बुधवार की शाम रोहित चचेरे भाइयों हरेंद्र कुमार (19) और मोहित कुमार (21) के साथ मायने में शामिल होने इटायल गांव गया था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे तीनों बाइक से लौट रहे थे।
उरई रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे रोहित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हरेंद्र और मोहित को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रोहित के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी। कस्बे के एक महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता हरसहाय मजदूरी करते हैं। तीन भाइयों में रोहित सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि चाचा लखनलाल की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें