मुस्करा (हमीरपुर)। सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर जा रहा ऑटो गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना बसवारी और मसगांव के बीच नहर पुलिया के पास हुई।
विज्ञापन
कस्बा निवासी फईम ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। सुबह करीब नाै बजे वह सहयोगी सैय्यददीन के साथ मंडी से ऑटो में सब्जियां लादकर मुस्करा मंडी जा रहे थे। नहर पुलिया के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दोनों ऑटो के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने दोनों को निकाला। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दाेनों को सीएचसी ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशल सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।