राठ। नगर के औंड़ेरा रोड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें शैलेंद्र, अनुराग व वैभव के अर्जुन टैंक को प्रथम पुरस्कार मिला है।
शनिवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री कंधीलाल भारती ने किया। प्रदर्शनी में मंगलयान का मॉडल बनाने वालीं कुमारी रिया व जूली को द्वितीय व हिमालय पर्वत का मॉडल प्रस्तुत करने वाली रागिनी, ममता व शिवानी को तृतीय स्थान मिला। वाटर पार्क, पवन चक्की, हिम पर्वत, स्मार्ट सिटी, ग्रीन सिटी, उत्सर्जन तंत्र आदि मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य अशोक सिंह यादव ने आभार जताया। प्रदर्शनी में शिवप्रसाद, शरद, प्रेमचंद्र, सौरभ, दिव्यांश, कैलाश बाबू यादव, शिवकुमार, दयासिंह, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।