फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाद वितरण में मनमानी, बिफरे किसान, सचिव से हाथापाई

Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 11 परिचय-साधन सहकारी समिति में खाद लेने के लिए किसानों में मची मारामारी। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के गल्लामंडी स्थित साधन सहकारी समिति में यूरिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान समिति के सचिव से किसानों की नोकझोंक हुई। महिला किसान की सचिव के साथ अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

सचिव ने किसानों पर वितरण में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया और खाद वितरण बंद कराते हुए अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
गल्ला मंडी स्थित साधन सहकारी समिति में बुधवार को यूरिया को किसानों को एक-एक बोरी यूरिया का वितरण हो रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति के नाम पांच बोरी की पर्ची देखकर किसान भड़क गए। नाराज किसानों ने वितरण में मनमानी के आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
किसान राजेश, रवि राजपूत, जितेंद्र, अजय आदि ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में पक्षपात किया जा रहा है। कुछ लोगों को मनमाने तरीके से अधिक यूरिया दी जा रही है। इस दौरान एक महिला किसान और सचिव के बीच हाथापाई हुई। पुलिस ने किसानों को शांत कराया। सचिव ने एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

वहीं, किसान पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की चौखट में पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच किए जाने के तहसीलदार रामानंद मिश्रा को निर्देश दिए। पूर्व सांसद ने किसानों की समस्या को देखते हुए अधिकारियों से यूरिया खाद के वितरण की व्यवस्था में को समय पर खाद दिए जाने की मांग उठाई है।
समिति के सचिव लालूराम विश्वकर्मा का कहना है कि दो किसान पहले खाद लेने को लेकर आपस में भिड़ गए। छीनाझपटी में ई-पॉश मशीन टूट गई। कुछ अराजकतत्वों ने अभद्रता की। दूसरी ई-पॉश मशीन मंगाकर खाद का वितरण नियमानुसार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें