हमीरपुर। शहर कोतवाली के कारीमाटी गांव में महिला ने फांसी लगाकर जा दे दी। मौत की वजह पति से तलाक न मिलना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
कारीमाटी निवासी मृतका सुमन (21) के पति अजय कुटार ने बताया कि सात साल से लुधियाना में रह रहे थे। वहीं पर घाटमपुर के एक युवक के साथ उनकी पत्नी रहने की जिद कर रही थी। इसी को लेकर तलाक लेने की बात कह रही थी। एक सप्ताह पहले वह पत्नी व उस युवक को लेकर गांव आया था। जिद् पूरी न होने पर पत्नी ने गुरुवार की रात घर के अंदर फांसी लगा ली। बताया कि दो बच्चों में लड़की अनन्या (4) व लड़का आर्यन (2) है। उधर मृतका की मां कुसुमा देवी ने कहा कि सात वर्ष पूर्व उनकी बेटी सुमन (21) पड़ोसी अजय कुटार के साथ चली गई थी तभी से उन्होंने उससे नाता तोड़ दिया था।