फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लेखपालों में रोष, किया कार्य बहिष्कार

Sat, 29 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 28एचएएमपी 22- तहसील हमीरपुर में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर / राठ। प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा हमीरपुर व राठ की ओर से कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। फतेहपुर में साथी की मौत से उनमें आक्रोश व्याप्त था। सभी ने एक स्वर में कहा कि जो अज्ञात में रिपोर्ट लिखी गई है उसमें पीसीएस संजय कुमार सक्सेना को नामजद किया जाना चाहिए। इसके अलावा पांच मांगे और रखी।
विज्ञापन


शुक्रवार को हमीरपुर तहसील में तहसील अध्यक्ष विजेंद्र कुमार वर्मा, सचिव अशोक कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने कामबंद कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि अधिकारियों को तानाशाही रवैया से बाहर आना चाहिए। फतेहपुर में लेखपाल की स्वयं की शादी थी, इस बात को भी नहीं समझा गया। यह तो मानवीय आधार भी बनता है कि शादी के लिए अवकाश दिया जाए। लेखपालों ने मांग की है कि मृतक की मां को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए। इस मौके पर चेंद्रश सिंह, मो. अकरम, चंद्र शेखर भारती, मिथलेश कुमार समेत अन्य लेखपाल साथी मौजूद रहे। प्रदेशीय आह्वान पर प्रदर्शन आगे भी बढ़ाए जाने की संभावना जताई।
राठ प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संगठन ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष कमलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकारियों की संवेदनहीनता के चलते उनके साथी की ह्रदय विदारक मौत हुई है।लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिमन्यु कुमार को सौंपा। संचालन तहसील मंत्री मनीष गुप्ता ने किया। अरिमर्दन सिंह राजपूत, कामता प्रसाद द्विवेदी, ब्रजेश योगी, अरविंद राजपूत, आरती गुप्ता, सावित्री पाल, कविता द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, अनिल कुमार, भरत शुक्ला, शिवमोहन, करन सिंह राजपूत आदि ने भी संबोधित किया।

फोटो 28एचएएमपी 22- तहसील हमीरपुर में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें