फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस देरी से पहुंचने से महिला को नहीं मिला इलाज, मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतका के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। थाना क्षेत्र अलग-अलग हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस देरी से पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला बाइक की टक्कर से घायल हुई थी। मृतका के बेटे ने समय से इलाज नहीं मिलने के कारण मां की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मौदहा कस्बे के रागौल मोहल्ला निवासी राधारानी (65) शनिवार शाम बाजार से घर लौट रहीं थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह बिजली पोल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जब तक एंबुलेंस पहुंचती उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि एंबुलेंस 108 को फोन लगाया। जो देरी से पहुंची। आरोप लगाया कि अगर समय रहते एंबुलेंस मिल जाती तो शायद मां की जान बच सकती थी। इसी प्रकार इचौली निवासी किसान भूपेंद्र पांडे को बाइक से लौटते समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक टूट गई। उन्हें सीएचसी से बांदा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें