फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोडवेज परिचालक व सवारी के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के बड़े चौराहे पर शनिवार शाम रोडवेज बस के परिचालक और सवारी के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महोबा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में सवार एक दिव्यांग महिला के सहयोगी और परिचालक के बीच किसी बात को लेकर बड़े चौराहे पर विवाद हो गया। देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें