फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच साल तक वैद्य रहेगा उर्वरक लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्र सरकार ने उर्वरक लाइसेंस में संशोधन कर दो साल और वैद्यता बढ़ाई है। अब उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस पांच साल तक के लिए बनाया जाएगा। नए शासनादेश के अनुसार अब विक्रेताओं को अपना उर्वरक लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस में संशोधन हुआ है। यह संशोधन केंद्र सरकार द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

जिसे प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस अभी तक तीन वर्ष के लिए बनता आ रहा था, लेकिन संशोधन के बाद लाइसेंस की वैद्यता दो वर्ष और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जिन उर्वरक विक्रेताओं ने अपना लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। वह शीघ्र कार्यालय में पहुंचकर लाइसेंस का नवीनीकरण करा लें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें