फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की खेती से तीन गुना मुनाफा कमा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के किसान प्याज की खेती कर कम लागत में तीन गुना तक मुनाफा कमा रहे हैं। इस बार 180 किसानों ने 150 हेक्टेयर में 40 क्विंटल से अधिक प्याज का उत्पादन किया है। किसान अपनी फसल कानपुर व लखनऊ की मंडियों में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों को उद्यान व कृषि विज्ञान केंद्र दोगुनी आय करने के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड में अनुसंधान निदेशालय राजगुरु नगर के निदेशक डॉ. मेजर सिंह ने अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत प्याज का 100 किलो बीज 35 किसानों को बांटा था। इससे किसानों ने अच्छी पैदावार की है।
परसी डेरा निवासी किसान अशोक कुमार ने बताया कि एक बीघे में करीब 40 क्विंटल प्याज का उत्पादन किया है। फसल 80 हजार रुपये की बेची है। प्याज इस क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्याज की खेती से कम लागत में तीन गुना मुनाफा कमाया जा सकता है। पत्योरा निवासी किसान श्याम सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग से दो किलो बीज मिला था। जिसकी नर्सरी तैयार की थी, लेकिन अधिक बारिश के चलते नर्सरी खराब हो गई। फिर भी 10 क्विंटल प्याज का उत्पादन होने के उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक का कहना है कि खरीफ सीजन में 50 हेक्टेयर का लक्ष्य विभाग को मिला था। जिसमें करीब 150 किसानों को निशुल्क बीज वितरित किया गया था। कहा कि खरीफ सीजन में प्याज की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें