फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: समस्याएं सुन डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 37- बिवांर थाना में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा के बिवांर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोपहर करीब एक बजे डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर पाठक पहुंचे। उन्होंने शिकायतें सुन एडीएम नमामि गंगे, मुस्करा बीडीओ और एसडीओ विद्युत को फोनकर प्राथमिकता से लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


कस्बा के सुरही मोहल्ला के लोगों ने डीएम से जलभराव की समस्या की शिकायत की, जिसपर उन्होंने मुस्करा बीडीओ को फोन कर तत्काल नाला सफाई करवाकर जल निकासी के निर्देश दिए। वहीं कस्बा निवासी मुकेश ने निजी नलकूप के ट्रांसफार्मर खराब होने के शिकायत की, जिसपर उन्होंने एसडीओ विद्युत को फोन कर प्राथमिकता के साथ ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने के सख्त निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस पर कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। वहीं एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क एवं महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम करणवीर सिंह, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें