फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किरकिरी होने के बाद पुलिस ने इंडियन लॉज पर फिर से जड़ा ताला

Sat, 18 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कस्बे के चर्चित इंडियन लॉज में पुलिस ने एक बार फिर से ताला जड़ दिया है। लव जिहाद एवं दुष्कर्म प्रकरण को लेकर तत्कालीन पुलिस ने घटनास्थल की सीज कार्रवाई की थी। किंतु कुछ दिन पूर्व संचालक ने लॉज का ताला खोलकर व्यापारिक गतिविधियां शुरू कर दी थी। शुक्रवार को सीज किए लॉज का ताला खोले जाने की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और लॉज में फिर से ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

14 जनवरी को कस्बे के चर्चित इंडियन लॉज में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद लव जिहाद व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। घटना से आक्रोशित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर आरोपी युवक अफान उर्फ अबान खान, उसके पिता चर्चित इंडियन लॉज संचालक मौलाना खान तथा चाचा फहीमुद्दीन उर्फ लाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच कर रहीं पुलिस ने घटना में प्रयोग हुए चर्चित इंडियन लॉज के सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर जब्त कर लॉज में सीज कार्रवाई की थी। किंतु कुछ दिनों पूर्व संचालक ने लॉज का ताला खोलकर व्यापारिक गतिविधियां शुरू कर दी।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक लॉज को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें