फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अधिवक्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने गाई रामधुन

विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 08- हमीरपुर के गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अधिवक्ता। संव
विज्ञापन
हमीरपुर। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में अधिवक्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामधुन गाकर विरोध जताया। अधिवक्ता प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। वे पीड़ितों, वंचितों और आम नागरिकों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद अधिवक्ताओं पर हमलों और उनके साथ होने वाली घटनाओं से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं के हितों के विरुद्ध बनाए जा रहे कानूनों को निरस्त करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की भी मांग उठाई गई। अधिवक्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि सरकार और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े स्तरों पर ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिनसे अधिवक्ताओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लंबे समय से प्रस्तावित है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें