फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पेश किए मनमोहक कार्यक्रम

Sat, 27 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार रात 12 बजते ही घरों व मंदिरों से घंटाें घड़ियालों की आवाजों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से जिलेभर में मनाया गया। वहीं मुख्यालय के बलदाऊ मंदिर में हुआ कार्यक्रम सराहनीय रहा।
विज्ञापन

इस बार जन्माष्टमी का पर्व एक दिन होने से किसी प्रकार की दुविधा नहीं रही।

लोगों ने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान व व्यंजन बनाए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होते ही घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। वहीं मुख्यालय के बलदाऊ मंदिर में आकर्षक ढंग से की गई सजावट व सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की खासी भीड़  रही। कार्यक्रम का आयोजन रिदम एकेडमी ने किया। बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया ...से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कान्हा के ऐसा डाला बंधन... पर वैशाली ने कत्थक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम आयोजक डा.श्रेया ने मेरे बांके बिहारी लाल... गीत गाया।

कार्यक्रम में मौजूद जनपद न्यायाधीश शिवनाथ ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य व कार्यक्रमों ने साक्षात भगवान के दर्शन करा दिए। जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने लोगों से जिले के विकास में सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम में सीजेएम श्रीमती छाया नैन, एसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, डा. पूनम, डा. आशा आदि मौजूद रहीं। संचालन अनवर खान व जलीस खान ने किया। उधर रिदम एकेडमी की संयोजिका डा.श्रेया ने बताया कि 27 अगस्त को निबंध प्रतियोगिता, नृत्य, संगीत, वादन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 अगस्त को राधा प्रतियोगिता, पेंटिग व दही हांडी प्रतियोगिता, 29 अगस्त को कान्हा प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, नृत्य, संगीत व 30 अगस्त को प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें