फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को जनपद में वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तीन जिलों से 3495 पुलिस जवान लगेंगे। वहीं 28 कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून केंद्रीय बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा होमगार्ड व चौकीदारों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि तीन जिलों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। बताया कि महाराजगंज से 650, संतकबीर नगर से 625, संभल से 720 पुलिस के जवान आने हैं। वहीं 100 एंटी करप्शन फोर्स व जिले से 1400 जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही 28 कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं एक प्लाटून स्ट्रांग रूम सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। बताया कि इसके साथ ही बदायूं से 1125 होमगार्ड, आगरा से 200, मिर्जापुर से 80 व जनपद से 370 होमगार्ड लगाए गए हैं। साथ ही 100 पीआरडी जवान व 300 चौकीदार तैनात किए जाएंगे। कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर विशेष निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें