फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफपीओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटूूू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेेेजड्यू योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बैठक ली। जिसमें दिग्दर्शक फार्मर प्रोड्सर कंपनी सिजवाही ने किसानों से निर्धारित दरों से अधिक पैसा लेकर एमबी प्लाऊ किराए पर देने पर एफपीओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही वसूली गई धनराशि की रिकवरी के आदेश दिए है।
विज्ञापन

फार्म मशीनरी बैंक योजना में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र 80 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाने हैं। इसके लिए जखेला, पंधरी, जमखुरी ग्रामों व सुमेरपुर में एक सहकारी समिति चयनित की गईं। 15 लाख तक में फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना कर सकेंगे। डीएम ने कहा एफपीओ/एनआरएलएम समूह को कृषकों की मांग पर उक्त दर पर ही उनके खेतों में कार्य किए जाएं। अधिक धन लेने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ केके वैश्य, जिला विकास अधिकारी विकास, उप कृषि निदेशक डॉ. सरस तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, एफपीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ड्रिप व स्प्रिंकलर पद्घति अपनाएं
हमीरपुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना समिति की बैठक में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा बागवानी को प्रोत्साहित करें। गोष्ठी के माध्यम से प्रशिक्षण के निर्देश दिए। कहा, बुंदेलखंड में पानी की कमी को देखते हुए ड्रिप, माइक्रो स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, फव्वारा सिंचाई पद्धति का प्रयोग कर 70 फीसदी से अधिक पानी की बचत की जा सकती है। लघु एवं सीमांत को 90 व सामान्य बड़े किसानों को 80 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें