हमीरपुर। सरीला उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम, सीओ अखिलेश राजन व खान निरीक्षक ने छापामार कर ओवरलोड सात ट्रक पकड़े। ट्रकों को सीज कर जलालपुर थाने में खड़ा करा दिया गया है।
सरीला क्षेत्र के बेतवा नदी पर रिरुआ बसरिया में संचालित मौरंग पट्टा धारक के खिलाफ हरदास, इंदल, बृजकिशोर, संतोष, कामता, मोहन, शिवदास ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें पट्टाधारक पर अवैध तरीके से उनके खेतों में पिलर लगाकर कब्जे की बात कही गई थी।
इस पर सरीला उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम, सीओ अखिलेश राजन व खान निरीक्षक ने मौके पर छापा मारा। मौके पर ओवरलोड सात वाहन पाए गए। जिन्हें सीज कर थाना जलालपुर में खड़ा कराया गया है। एसडीएम ने खान निरीक्षक को निर्देशित किया कि राजस्व एवं सर्वेयर के साथ सीमाकंन कराना सुनिश्चित करें। यदि उल्लघंन करते मिले तो आवश्यक कार्रवाई की जाए।