फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे टीम ने मझगवां में तलाशीं पर्यटन की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। लघु सिंचाई विभाग की टीम ने गुरुवार को मझगवां गांव पहुंचकर सर्वे कर पर्यटन की संभावनाएं तलाश कीं। क्षेत्र के मझगवां गांव में पर्यटन की संभावना को देखते ग्राम प्रधान नीता सिंह ने जल शक्ति मंत्री से जलस्रोतों के रखरखाव की मांग की थी। इसी के चलते यह सर्वे किया गया।
विज्ञापन

मझगवां की ग्राम प्रधान नीता सिंह ने बताया कि गांव में चार प्राचीन तालाब हैं, जिनके सुंदरीकरण व रखरखाव की आवश्यकता है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं हैं। इनको देखते हुए उन्होंने जल शक्ति मंत्री महेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर प्राचीन जलस्रोतों के रखरखाव की मांग की थी। गुरुवार को लघु सिंचाई विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर सर्वे किया। प्रधान नीता सिंह ने बताया कि तीन तालाबों का सर्वे हुआ है। जल्द ही तालाबों की साफ सफाई व सुंदरीकरण का कार्य शुरू होगा।
वहीं लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अरविंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान ने तालाबों की खुदाई व जीर्णोद्धार की पहल की है। उन्होंने मौके पर पहुंच सर्वे कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान अमरीश सिंह उर्फ राजन, भोला, जानकी प्रसाद व छोटे राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें