फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी का नमूना फेल, फर्म का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। खरीफ अभियान में कृषि विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने लगी है। डीएपी के एक नमूने की प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में मानक ठीक नहीं पाया गया है। इसको लेकर जिला कृषि अधिकारी ने कुरारा के मेसर्स लक्ष्मी फर्टीलाइजर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. सरस कुमार तिवारी ने बताया डीएम के आदेश पर खरीफ अभियान में उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा गया था। उस समय खाद के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए। बताया खरीफ सीजन में कुल 105 छापा मारा गया था और खाद के 20 नमूने संग्रहीत किए गए थे। 6 अगस्त को उन्होंने कुरारा कस्बे के मेसर्स लक्ष्मी फर्टीलाइजर प्रतिष्ठान से डीएपी उर्वरक का एक नमूना लेकर उर्वरक व कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला मेरठ भेजा था।
बताया प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में नौ प्रतिशत नाइट्रोजन व फास्फोरस जैसे पोषक तत्व कम मिले हैं। इस पर उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया प्रयोगशाला से आई परीक्षण रिपोर्ट की छायाप्रति संलग्न कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। कहा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर उर्वरक लाइंसेस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने निलंबन की अवधि में उर्वरकों की बिकी प्रतिबंधित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें