फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दहेज के लिए भतीजी की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मसगवां गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में चाचा ने ससुरालियों पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेट की मांग पूरी न होने पर भतीजी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी चंद्रभान ने सोमवार को कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि भतीजी श्वेता के मां-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उन्होंने 22 जून 2023 को मसगवां निवासी स्वजल राजपूत से भतीजी की शादी की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए भतीजी को प्रताड़ित करने लगे।
दहेज में पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर भतीजी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। उन्होंने दो बार में 208000 रुपये दिए लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें