फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: टोना-टोटका के नाम पर रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। टोना-टोटका के बहाने रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एक महिला बुधवार को कोतवाली पहुंची। पीड़िता अनीता ने बताया कि कुछ लोग उनके घर आए थे। उन्होंने बच्चों पर परेशानी आने की बात कहकर उनकी मां को डराया और साड़ी में रुपये बांधकर तीन दिन बाद खोलने के लिए कहा। आरोपियों ने दावा किया कि इससे घर की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

अनीता के अनुसार आरोपियों ने बहाने से उनके छोटे भाई को घर के अंदर और पिता को नदी की ओर भेज दिया। इस दौरान उनकी मां घर में अकेली थीं। आरोप है कि इसी बीच आरोपी रुपये लेकर भाग गए। तीन दिन बाद साड़ी खोलकर देखी तो उसमें रुपये नहीं मिले। परिवार ने गांव में आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें