हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत एक बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं।
विद्या देवी पत्नी स्व. राम दास गांव व डाकघर कोट तहसील घुमारवीं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 12 नवंबर को वह अपनी पोती के साथ हौड़ से भंडारा खाने के उपरांत सड़क किनारे तलाई के पास जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तारी बाइक सवार ने उसकी पोती को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची को चोटें आई हैं।
हादसा बाइक चालक सुभाष चंद गांव ककरोट की लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुआ है। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।