फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्ला में नवनिर्मित छत की तराई करते समय गिरे अधेड़ को परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। कल्ला गांव निवासी रामकिशोर प्रजापति (45) रविवार सुबह करीब आठ बजे घर में नवनिर्मित छत की तराई कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

आननफानन में परिजन सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम प्रधान शिवशरण प्रजापति मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें