मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थानाक्षेत्र के कुनेहटा गांव के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें बिना हेलमेट लगाए एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। कानपुर के साड़ तिवारीपुरवा निवासी मनीष (24) बाइक से रिश्तेदारी में होकर कानपुर जाने के लिए कस्बे की ओर आ रहे थे।
वहीं महोबा जनपद के ग्योड़ी गांव निवासी गंगा सिंह (25) बाइक से कस्बे की बाजार से सामान लेकर जा रहे थे। तभी बिवांर थानाक्षेत्र के कुनेहटा गांव के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों लोग सड़क पर बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही थी। तभी गंगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। (संवाद)