फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्पात फैक्ट्री की भट्ठी में विस्फोट, दो मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बा स्थित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को भट्ठी में विस्फोट हो गया। काम कर रहे दो मजदूर गर्म लोहा छलकने से गंभीर रूप से झुलस गए। पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झुलसे मजदूर रामसजीवन (35) बांदा के गलौली और रोहित चित्रकूट के रैपुरा निवासी हैं। अचानक हुई इस घटना से मजदूरों में अफरातफरी मच गई थी। मजदूरों ने काम बंद कर दिया था।
फैक्टरी के मैनेजर मनोज गुप्ता ने बताया कि मजदूरों को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया है। ठेकेदार दीपक साहू का कहना है कि घटना भट्ठी में बंद स्क्रैप के फटने से हुई है। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। वे घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें