फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गायत्री तपोभूमि तिराहे पर गुरुवार को सुबह छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार एक छात्र घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कालेज प्रबंधक ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

नागा स्वामी रोटीराम महाराज इंटर कालेज की बस गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे गायत्री तपोभूमि तिराहे पर खड़ी कर छात्र-छात्राओं को बैठा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इस हादसे में बस में बैठा छठवीं कक्षा का छात्र अंकुर पाल घायल हो गया। अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कालेज के प्रबंधक रामकिशोर तिवारी ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। अचानक हुई इस घटना से छात्र-छात्राओं में दहशत पैदा हो गई। घटना होते ही सभी बच्चे बस से उतर कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें