फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस को बचाने में आपे पलटा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सवारियां भरकर जा रहा आपे बांदा रोड पर सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में सड़क में पलट गया। इसमें सवार सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर देहात के देवराहट थानाक्षेत्र से एक आपे सवारियां भरकर बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा गांव स्थित बरमदेव स्थान पर दर्शन करने जा रहे थे।
तभी सुबह करीब नौ बजे बांदा रोड पर सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और आपे सड़क किनारे पलट गया। जिससे इसमें सवार हंसपुर गांव निवासी वीर सिंह (50), बम्हरौली घाट निवासी रामगोपाल (80), घसीटिन (75) व उनका पुत्र विक्रम सिंह (35), मथुरा प्रसाद (60) तथा अहरौली घाट निवासी मालती देवी (40) पत्नी महावीर, रामबेटी (45) पत्नी नच्चू घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बीर सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें