फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, मृतक के भाई ने पिता-पुत्र के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
राठ के पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मजदूरी करने जा रहा युवक ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मजदूर के भाई ने गांव निवासी पिता-पुत्र पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मझगवां निवासी मातादीन यादव ने बताया उनके चार पुत्र राजकुमार, विनोद, मूलचंद्र व अरविंद थे। जिनमें विनोद, मूलचंद्र व अरविंद मुंबई में रहकर काम करते हैं, जबकि राजकुमार (35) गांव में रह कर मजदूरी करता था। मातादीन ने बताया मंगलवार रात वह परिजनों समेत खेतों पर मजदूरी करने गए थे। इसी बीच गांव निवासी मोतीलाल अपने पुत्र आशीष यादव के साथ उनके घर पहुंचे। घर में मौजूद बड़े पुत्र राजकुमार को मजदूरी के लिए अपने साथ ट्रैक्टर पर बैठाकर ले गए। इसके करीब दो घंटे बाद उक्त पिता-पुत्र राजकुमार का शव लेकर घर पहुंचे।
पूछने पर बताया राजकुमार की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी ममता, पुत्र प्राशु (13), पुत्री रुचि (12) व पायल (11) को छोड़ गए हैं। मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने बताया ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हुई है। मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर आरोपी मोतीलाल यादव व उनके पुत्र आशीष यादव के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक राजकुमार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें