फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर जेवर-नगदी ले गए चोर, मूंगफली बिक्री के दो लाख रुपये रखे थे

विज्ञापन
राठ के मवई गांव में चोरों द्वारा तोड़ी दीवार दिखाते ग्रहस्वामी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने दो लाख की नगदी व जेवर पार कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी संतोष राजपूत ने बताया वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार रात परिजनों समेत घर में सो रहे थे। देर रात मकान के पीछे दीवार तोड़कर चोर उनके घर में घुसे और कमरों में रखा सारा सामान बिखरा दिया। उन्होंने बताया चोरों ने बक्से में रखीं सोने की झुमकी, जंजीर, सोने का हार व तीन पाव चांदी के जेवर व दो लाख रुपये चोर ले गए हैं।
संतोष ने बताया इस वर्ष उन्होंने मूंगफली की खेती की थी। उसकी बिक्री के पैसे घर में रखे थे। सुबह आंख खुलने पर टूटी दीवार व बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। कोतवाल केके पांडेय ने कहा किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी है। वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें