फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पैसे मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। खड़ाखर गांव की महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर परेशान करने व अवैध रूप से धन की मांग करने का आरोप लगाया है। एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। खड़ाखर निवासी दीप्ती व प्रियंका ने बताया करीब दो माह पूर्व उन्हें प्रसव हुआ था। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रसव के बाद कार्ड पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मोहर लगवाना जरूरी होता है।
विज्ञापन

आरोप है कि मोहर खोने का बहाना बनाकर डेढ़ माह से टाल रहीं हैं। कागज तैयार न होने पर वह सरकारी लाभ लेने से वंचित हैं। महिलाओं का आरोप है कर्मचारी काम के बदले में अवैध रूप से रुपये की मांग की है। एसडीएम समेत अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में जांच व कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें