फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर सागर हाईवे पर लगा दो किमी. लंबा जाम

Wed, 05 Nov 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 34- यमुना पुल में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जाम लग गया। इससे आधा घंटा यातायात बाधित रहा। पुलिस ने रोडवेज बस को धक्का लगवाकर पुल से बाहर कराया, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

शहर से निकले कानपुर सागर टू-लेन हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीर हलाकान रहते हैं। रोजाना कोई न कोई वाहन खराब हो जाने से जाम के हालात बन जाते हैं। बुधवार दोपहर यमुना पुल पर महोबा डिपो की रोडवेज बस खराब हो गई। इससे दो किलाेमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर आई यातायात पुलिस ने बस को धक्का लगवाकर पुल से बाहर कराया, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। राहगीर संतोष सिंह ने बताया कि पुल पर बस खराब होने से लंबा जाम लग गया। आधा घंटा तक जाम में फंसे रहे। धक्का लगाकर जब बस को बाहर कराया गया, तब कहीं जाकर निकल पाएं हैं। यातायात प्रभारी हरवेंदर सिंह ने बताया कि महोबा डिपो की बस खराब हो जाने से करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा है। बस को पुल से बाहर कर यातायात बहाल करा दिया गया है।

फोटो 05 एचएएमपी 34- यमुना पुल में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें