फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राधा-कृष्ण के जलविहार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 32- ग्राम रीवन में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम रीवन में बुधवार को श्री राधा-कृष्ण जन्मोत्सव एवं जलविहार मेले का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर से सुबह सजे-धजे विमान में भगवान राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जय श्री राधे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़हा तालाब पहुंची। शाम करीब छह बजे विधि-विधान से भगवान राधा-कृष्ण का जलविहार कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात में रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें धनुष यज्ञ का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने भगवान राम, लक्ष्मण, परशुराम और राजा जनक की भूमिकाओं का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान राम के धनुष भंग किए जाने का प्रसंग देख दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक स्व. सिद्धगोपाल पाठक की स्मृति और परंपरा के अनुसार किया गया। प्रबंधक एवं संरक्षक अनिल कुमार पाठक सहित ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें