फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शराब ठेका हटाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके पर आने वाले शराबियों से गांव का माहौल खराब हो रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब ठेका आबादी के निकट संचालित है। यहां रोजाना असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत लोग महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने ठेका तत्काल हटाए जाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें