फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के दीवानपुरा मोहल्ले में मंगलवार शाम विवाहिता का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दीवानपुरा मोहल्ला निवासी रोहित यादव ने बताया कि मंगलवार शाम वह और उनके परिजन घर के बाहर बैठे थे। इसी दाैरान पत्नी नंदनी (22) ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। जब वह घर के अंदर गए तो पत्नी को फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि उनकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। पुलिस ने नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें