फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: क्षेत्र पंचायत के बजट से बन रहा है देवगांव में नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरूआ सुमेरपुर। देवगांव के वाशिंदों को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए पत्योरा मार्ग किनारे करीब 50 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत ने नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने विधि विधान के साथ पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



तीन वर्ष पूर्व सुमेरपुर से पत्योरा तक लोनिवि ने आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया था। इसके बनने से देवगांव के अंदर जल भराव की समस्या खड़ी हो गई। नाला बनवाने से विभाग ने मना कर दिया था। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से समस्या के निदान की गुहार लगाई थी। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत के बजट से गांव के सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण में करीब 50 लाख की धनराशि खर्च कर रही है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने विधि विधान के साथ पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र खरे,सिमनौड़ी के पूर्व प्रधान अरुण कुमार सोनकर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें