मौदहा(हमीरपुर)। शनिवार दोपहर कस्बे के मलीकुआं चौराहे के निकट एक आतिशबाज के घर के पास जोरदार धमाके के साथ धुएँ का गुबार छा गया। लोगों में चर्चा रही कि विस्फोट की चपेट में आने से एक मासूम झुलस गया।
कोतवाली अंतर्गत नगर के मलीकुआं चौराहे के निकट आतिशबाज शफीक और कासिम पटाखों का काम करते हैं। शनिवार दोपहर को उनके घर के पास जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास धूल व धुएँ का गुबार छा गया। मोहल्ले के लोगों का कहना रहा कि विस्फोट होने से आतिशबाज के घर में एक मासूम घायल हो गया है।
उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे। मासूम के घायल होने की मामले की जांच की जा रही है।