फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर गार्ड की नियुक्तियों पर बखेड़ा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में पंचायत सहायकों की नियुक्ति का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। और पंचायतों में जल रक्षकों की की नियुक्तियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने राजनेताओं के इशारों पर नियुक्तियां करने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि विभाग जनता को गुमराह कर रहा है। विभाग पर बिना कोई मापदंड तय किए नियुक्तियां करने के आरोप लगाए। वहीं विभाग का तर्क है कि नियुक्तियां पंचायतों की ओर से की जा रही है। पंचायत प्रतिनिधि कहते हैं कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग नियुक्तियां कर रहा है।
यहां के ओंकार शर्मा, राजेश कुमार, राजू, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, रमेल सिंह, विपिन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के पदाधिकारियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। राजनेताओं के इशारे पर स्वयं ही वाटर गार्डों को नियुक्तियां प्रदान की जा रही हैं। कुछ ऐसे मामले भी हैं, जिनमें दूसरी पंचायत के लोगों को नियुक्ति दी गई है। समैला पंचायत के पंकज कुमार का आरोप है कि उसके परिवार ने अपनी जमीन टैंक निर्माण के लिए दी, लेकिन विभाग ने वाटर गार्ड के उसके आवेदन को दरकिनार कर किसी अन्य को नियुक्ति दे दी। बल्ह बिहाल पंचायत के ओंकार चंद, राज कुमार ने बताया कि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया, शाम तीन बजे महज नाम और पता पूछकर साक्षात्कार पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता एमएस गिल ने नियुक्तियों में विभाग की भूमिका न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां पंचायतों की ओर से की जा रही है। ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल के प्रधान किशन चंद का कहना है कि वाटर गार्ड के पदों पर नियुक्तियां विभाग की ओर से की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें