फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निगम की वर्कशाप परिसर में गेट मीटिंग की। इसमें कर्मचारियों ने सरकार के निगम कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का कड़ा विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। आंदोलन 5 मई तक जारी रहेगा। इसके बावजूद यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो 8 मई को मुख्य कार्यालय शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल मजदूर संघ के प्रदेश सचिव नटरंजन कुमार ने कहा कि वर्ष 2006 के बाद वेतनमान के एरियर का भुगतान आज दिन नहीं हो पाया है। इससे कर्मचारी वर्ग में काफी रोष है। उन्होंने परिवहन मंत्री और प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की है कि निगम को रोडवेज का दर्जा दिया जाए। अनुबंध कर्मचारियों के लंबित पड़े भत्ते, एरियर का जल्द भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मशाला में कलपुर्जों की आपूर्ति की मांग भी की है। बसों के कलपुर्जें पूरे न होने से बसें जीरो वैल्यू होती जा रही है। बुकिंग एजेंटों को भी नियमित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से निगम घाटे से नहीं उभर पा रहा है। कर्मचारी दिन रात एक कर सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों को ओवर टाइम का भुगतान किया जा रहा। जब कर्मचारी वित्तीय लाभ मांगते हैं तो निगम घाटे का बहाना लगाकर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

इस मौके पर गेट मीटिंग में राकेश शर्मा, नटरंजन कुमार, सुरेंद्र पटियाल, जोगिंद्र नाथ, सुशील कुमार, किशोर कुमार, अजमेर ठाकुर, तारा चंद, राजकुमार धीमान, विजय कुमार, राजेश पठानिया, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें