फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े बस रूटों को बहाल करने की गुहार

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसें करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी हैं। इस क्षेत्र के लोगों को रात्रि बस सेवा न होने से खासी समस्या का समाना करना पड़ रहा है। शिमला व बिलासपुर डिपो की बस सेवाओं के बंद होने से इस क्षेत्र की जनता में खास रोष पनप रहा है। शिमला जाने के लिए लोगों को 25 किलोमीटर दूर हमीरपुर या भोटा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

आपातलीन सेवाओं में लोगों को मंहगी टैक्सी से यात्रा करना पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस क्षेत्र क ी करीब 15 पंचायतों के लोग खासे प्रभावित हैं। नादौन गलोड शिमला बस सेवा पिछले डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी है। स्थानीय ग्रामीणों में नीलम, मीना, दिनेश, विपिन, राज कुमार, राजेश कुमार, देश राज, बलवीर सिंह व राजेंद्र सिंह का कहना है कि शिमला जाने के लिए केवल इस क्षेत्र लोगों को दो ही बसों की सुविधा थी, जिसे बिना कारण ही बंद कर दिया गया है।
नारा पंचायत प्रधान सलोचना देवी, उप प्रधान कृष्ण दास धीमान, बीडीसी सदस्य पूनम गौतम, गोइस पंचायत प्रधान राजीव कुमार, उप प्रधान बालक राम, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, सुनीता देवी, सुरेश कुमार व राज कुमार सहित अन्य लोगों ने परिवहन मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह से गुहार लगाई है कि बंद पड़े हुए बस रूट पर नियमित रूप से बस सेवा चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें