फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन बवाल मामले में पांच गए जेल

Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन से अधिक नामजद व 150 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पांच नामजद आटो चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेेजा। इस कार्रवाई से अन्य लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान कालपी चौराहा के देवीभक्तों से पुलिस की तीखी नोंकझोंक के बाद तनाव की स्थित पैदा हो गई थी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं व आसूं गैस के गोले छोड़े थे। इसके बाद देवीभक्तों ने पथराव किया था। जिसमें पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने मामले में 150 लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 332, 353, 336, 53ए, 504, 506, 427 व 7 क्रिमनल लॉ एमेनडमेन के तहत मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि बुधवार को धरपकड़ अभियान के तहत आटो चालक संतोष पुत्र स्वामीदीन निवासी नई बस्ती कदौरा, रवि पुत्र ठाकुरदीन निवासी कुसमरा, प्रशांत सोनी पुत्र रवि सोनी निवासी विवेक नगर, राज बहादुर पुत्र जगत नारायण निवासी टिकरौली व भारत पुत्र भवानी निवासी कुम्हऊपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन सभी के आटो भी सीज कर थाने में खड़े करा दिए गए हैं। बताया कि दर्ज मुकदमे में एमवी एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें