मौदहा (हमीरपुर)। महोबा जिले के ग्योड़ी गांव से कस्बा आ रहा आटो असंतुलित होकर पारा मोड़ पर पलट गया। इससे पांच छात्राओं सहित सात लोग घायल हुए है। सभी घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार सुबह नौ बजे आटो ग्योड़ी से सवारियां लेकर मौदहा रवाना हुआ। इसमें चालक सलीम (24) पुत्र सिददीक अली, सादिक की पत्नी शाहीन (25) व गांधी विद्यालय की छात्रा ममता पाल (16), सरोज (15), सपना (16), पूनम (17) तथा पूजा (16) सवार थी। आटो पारा गांव के पास मोड़ पर पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गया। इससे पांच छात्राओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन कर खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने उन्हें आटो से निकालकर सरकारी अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने
बताया किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। सबका इलाज किया जा रहा है।