फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक क्रासर

Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्काउट और एनएसएस के संयुक्ततत्वावधान में स्कूली बच्चों ने शहर में रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया । इस मौके पर संगोष्ठी के अलावा स्लोगन राइटिंग और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं ।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्यालय के श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के स्काउट व एनएसएस छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवभूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली अकिल तिराहा होते हुए बस स्टेशन, अमन शहीद, कोतवाली, किंगरोड होते हुए कालेज परिसर में समाप्त हुई। रैली में छात्र- दान नही अधिकार है, मतदान हमारा अधिकार है आदि नारे लगाते चल रहे थे। रैली का नेतृत्व एनएसएस प्रभारी गजोधर प्रसाद यादव, स्काउट प्रभारी सतानंद मिश्र और महेंद्र सिंह यादव ने किया। रैली के बाद संगोष्ठी आयोजित हुई। इसके अलावा स्लोगन राइटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्लोगन प्रतियोगिता में एनएसएस के सौरभ सेन प्रथम, स्काउट के सचिन तिवारी द्वितीय व फूलचंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में संघप्रिय गौतम प्रथम, करन प्रजापति द्वितीय तथा जावेद कुरैशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शिवभूषण ने बताया पांच सितंबर को लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषयक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें