फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चिकित्साधिकारियों के वेतन रोके रखें’

Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य संबंधी बैठक में सोमवार को जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने विभागीय चिकित्सकों पर फिर नाराजगी जताई। काम के प्रति उदासीन रहने पर सीएमओ व एमओआईसी के रुके वेतन को रोके रखे जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सुरक्षित गर्भपात सेवाओं के क्रियान्वयन व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की बैठक में जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा के चिकित्सक का तबादला बीते दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर होने पर अभी तक अनुपालन न होने के मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने सीएमओ आरएस मिश्रा को फटकार लगाई। इस पर सीएमओ ने सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार तक चिकित्सक को कार्यभार ग्रहण करने को कहा। निरीक्षण पर सीएमओ व एमओआईसी के कार्यों में गति न लाने पर दोबारा वेतन रोकने के निर्देश दिए। आशा बहुओं को निर्धारित प्रपत्र भरकर समझाने पर जोर दिया। मौदहा सुमेरपुर और कुरारा के कार्यों पर लापरवाही बरतने पर सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा जननी सुरक्षा योजना में सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ अस्पताल नहीं आते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक कर अस्पतालों में वाल पेंटिंग व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पंपलेट्स लोगाें तक पहुंचाए जाए। सीडीओ ने कहा कि जननी सुरक्षा व अन्य के किराए की वाहन की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा न होने के कारण खंड विकास अधिकारियों और रेडक्रास जलीस खान से वाहन व चालकों की व्यवस्था कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें