फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर भाकियू ने मांगा मुआवजा

Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भाकियू ने सोमवार को बाढ़ से नष्ट हुई फसलों और मकानों के जमींदोज होने को लेकर मुआवजे के लिए धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बीते दिनों भारी बारिश व यमुना व बेतवा नदी में आई बाढ़ से इनके किनारे बसे लोगों के मकान ध्वस्त हो चुके हैं। साथ ही उनकी सैकड़ों बीघे खरीफ की फसल बर्बाद हो गई। इससे उनके सामने रहने व खाने की समस्या हो गई है। पशुओं के लिए भूसा भी नहीं है। किसानों ने आवास सहित फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने किसानों के सभी छोटे बड़े कर्ज माफ किए जाए। उधर यूनियन कंडौर गांव के कोटेदार पर राशन न देने का आरोप लगाया है। किसानोें ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो वह कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में भाकियू जिलाध्यक्ष रामबिहारी यादव, राजेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मीकांत, रामऔतार, लल्लू, रामरतन, प्रकाशरानी, भागवती आदि रहे।
----------
इनसेट
साहब! मकान नहीं बनवाने दे रहे हैं दबंग
हमीरपुर। मुख्यालय से जुड़े मेरापुर पंचायत के डिग्गी मजरा में बेतवा नदी की बाढ़ में गिरे कच्चे मकानों को बनाने पर कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं। पीड़ितों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर मकान बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों के सड़क किनारे करीब 40-50 सालों से मकान है। बीते दिनों बेतवा नदी की बाढ़ में ये कच्चे मकान गिर गए। दोबारा मकान निर्माण के लिए मलबा साफ कर रहे थे। लेकिन बीते 15 सितंबर को रामआसरे व उसके लड़के रामचंद्र, जयचंद्र व कल्लू का पुत्र मनोज तथा चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मकान की दीवार रखने से मना करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने ग्रामीणों को धमकाया। ज्ञापन देने वालों में विजय, रामस्वरूप, रामपाल, शिवकुमार, होरीलाल, राममिलन, कमलेश आदि शामिल रहे।
----------
इनसेट
बहू के इलाज को मांगी मदद
हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के हेलापुर पंचायत के मजरा मड़इया में बेतवा की बाढ़ के बीच गिरे मकान में दबी महिला के कमर की हड्डी टूटने के बाद परिजन उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं। पीड़ित ने डीएम से आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
मड़इया गांव के रामसेवक ने बताया कि बीते 22 अगस्त को बेतवा नदी में आई बाढ़ उसके मकान की दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आने से उसकी बहू शकुंतला जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। गरीबी के कारण वे लोग इलाज कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में डीएम को ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें