फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मेहेर प्रेम मेला आज से

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवतार मेहेर बाबा के विश्व को दिए गए प्रथम खुला दर्शन यादगार में तीन दिवसीय विश्व मेहेर प्रेम मेला शनिवार से शुरू होगा। आयोजन अवतार मेहेरबाबा मंदिर परिसर में होंगे।
विज्ञापन

अवतार मेहेरबाबा का नगर में प्रथम आगमन 1952 में हुआ था और उन्होंने 18 व 19 नवंबर को विश्व को प्रथम खुला दर्शन दिया था। उसी याद में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय विश्व मेहेर प्रेम मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्व भर के मेहेर प्रेमी नगर में आकर मेहेर मंदिर में बाबा के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना करते हैं। अवतार मेहेरबाबा शाश्वत जनधर्मार्थ न्यास मेहेर प्रकाश निगम ने बताया कि 17 नवंबर को प्रेम मेला की शुरूआत होगी। जिसमें सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, फिर आरती एवं प्रार्थना होगी। 9 बजे ध्वजारोहण, झंडागीत होने के बाद भजन कीर्तन आदि संपन्न होगा। 1 बजे बाबा जुलूस निकाला जाएगा। इसी तरह 18 व 19 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। 19 नवंबर को 3 बजे से महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 नवंबर को मेहेर प्रेम यात्रा निकलेगी, जो इंगोहटा के अवतार परमधाम पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें