फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां को नम आंखों से दी विदाई

Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/सरीला। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर नम आंखों से विदाई दी। मूर्तियों और जवारों का विसर्जन नदियों में किया गया।
विज्ञापन

जिले भर में 537 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडालों में सजाया गया था। इन प्रतिमाओं का विसर्जन का क्रम विजयादशमी पर सुबह से ही शुरू हो गया। शहरी क्षेत्रों में स्थापित देवी पंडालाें में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई और दशहरा मिलन किया गया। पौथिया की देवी प्रतिमाओं को बेतवा नदी में विसर्जित किया गया। वहीं पासुन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की इक्का दुक्का प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए श्रद्धालु यमुना नदी पहुंचे। इन भक्तों ने मां को अश्रुपूरित विदाई दी।
उधर सरीला में ग्रामीण क्षेत्रों से जवारे निकाले गए। भ्रमण के बाद जवारों का विसर्जन नदियों व तालाबों में किया गया। साथ ही देवी भक्तों ने अपने शरीर व गालों पर संागे नथाईं। वहीं दुर्गा प्रतिमाओं का विसजर्न किया गया।
विज्ञापन

जवारों के खप्पर को सिर में रखकर महिलाओं व कन्याओं ने नगर भ्रमण किया। इस जुलूस में श्रद्धालुओं ने अपने शरीर व गालों पर लोहे की बड़ी बड़ी संागे नाथकर जुलूस में भ्रमण किया। जवारो को नगर भ्रमण के बाद कसबे के नंदे तालाब व गुरुखुच तालाब में विसर्जित किया। वहीं क्षेत्र के भेड़ी, जरिया, ममना, चंडौत, धौहल, धमना, भेड़ी जलालपुर सहित अन्य ग्रामीण इलाकाें में देवी भक्तों ने जवारे निकाले। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बेतवा नदी में विसर्जित किया।
मौदहा । कई स्थानों से आज जवारों का जुलूस देवी गीतों व बाजे गाजे के साथ निकाला गया। इस जुलूस में सांगे लिए हुए देवी भक्त चल रहे थे।
कुम्हरौड़ा मोहल्ला दिन में चार बजे जवारों का जुलूस देवी चौराहा, मथुरा मंदिर, बाजार, नेशनल चौराहा ओरी तालाब ले जाया गया। जहां जवारो का विसर्जन किया गया। उपरौस मोहल्ला से निकाला गया जुलूस ढोले मजीरे व देवी गीतों के साथ बाजार व थाना चौराहा होते बड़ी देवी से मीरा तालाब पहुंचा। उधर कुम्हरौड़ा मोहल्ला सहित नेशनल मार्ग, मराठीपुरा देवन बब्बा से देर शाम रामलला के विमान के साथ झांकियों का जुलूस निकाले गए। सबसे बड़ा जुलूस कुम्हरौड़ा मोहल्ले से निकला। यहां आधा दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई। इस अवसर पर जुलूस के मार्ग व रावण वध स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक सहित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी मौजूद थे। अनुमान है कि रात करीब 10 बजे कुम्हरौड़ा, नेशनल मार्ग रामनगर, देबन बब्बा सहित मोहल्लो मोहल्लो में बनाए गए तकरीबन एक दर्जन रावण के पुतले फुंके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें